Monday, October 19th, 2026

रतलाम के स्कूल में छात्रा के गिरने से हुई मौत, परिजनों का हंगामा

रतलाम
 बरबड़ रोड स्थित गुरुतेग बहादुर एकेडमी में गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा अशरा पुत्री निखिल मूणत निवासी सेट जी का बाजार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। स्कूलों के कर्मचारियों का कहना है कि वह कक्षा से बाहर निकल कर बगीचे की तरफ जा रही थी। तभी अचानक नीचे गिर गई थी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। छात्रा के पिता निखिल मूणत कहना है कि उनकी पुत्री पूरी तरह स्वस्थ थी ऐसे कोई कैसे चक्कर आने से गिरकर मर सकता है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। परिजनों ने छात्रा के नेत्रदान करने का निर्णय लिया है, उधर पुलिस एकडमी पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

 

#छात्रा के गिरने से हुई

Source : Agency

पाठको की राय