Wednesday, October 21st, 2026

दबंग दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर चलाईं धांय धांय गोलियां,सहमा दूल्हा, खूब हो रहा वायरल

हाथरस
यूपी के जनपद हाथरस में शादी समारोह के दौरान जयमाला होते ही दुल्हन ने पिस्टल से फायर किए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। यूपी के जनपद हाथरस में शादी समारोह के दौरान जयमाला होते ही दुल्हन ने पिस्टल से फायर किए।  जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। वीडियो में दूल्हा सहमा-सहमा नजर आ रहा है।

वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती दिख रही है साथ में दूल्हा भी बैठा नजर आ रहा है। साइड में खड़े एक युवक ने दुल्हन को पिस्टल पकड़ाई। फिर दुल्हन ने हवा में एक के बाद एक चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने यह पिस्टल स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

#दबंग दुल्हन

Source : Agency

पाठको की राय