Wednesday, October 21st, 2026

उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना के अपराधी को मिलेगा कठोर दंड : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना बहुत जघन्य और गंभीर है। घटना का अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। अपराधी पकड़ने में घायल हुआ है। वह उज्जैन का ही है। बेटी मध्यप्रदेश की है, उसकी हर तरह से चिंता करेंगे। अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। मैं लगातार हर घंटे वस्तुस्थिति का पता कर रहा था। ऐसे व्यक्ति समाज में रहने के काबिल नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोरतम दंड जरूर मिलेगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय