Sunday, October 25th, 2026

अपराधियों ने रास्ता रोककर पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली

नई दिल्ली 
जनकपुरी इलाके में विवाद के दौरान एक युवक को चाकू मारने के बाद गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आपसी रंजिश का मामला लग रहा है लेकिन पीड़ित के बयान या आरोपियों के पकड़े जाने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल सागर उर्फ पवन परिवार के साथ डाबड़ी इलाके में रहता है। सागर अपने दोस्त के साथ डाबड़ी की ओर बाइक से जा रहा था। जब दोनों डाबड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी एक स्कूटी पर सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोक दिया। सागर के बाइक रोकते ही तीनों लड़कों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। 
 
सरकार ने 2018 में जारी किए थे 48 लाख रुपये, आज तक नहीं हुआ ये काम
खुद को बचाने के इरादे से सागर अपने दोस्त के साथ बाइक छोड़कर भाग गया। लेकिन, कुछ देर बाद जब सागर अपनी बाइक लेने मौके पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से पेट, पीठ, सीने पर वार किए। इसी दौरान एक आरोपी ने गोली मार दी। 

जब आरोपियों को लगा कि सागर की मौत हो चुकी है तो वे फरार हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली जगह के आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

#चाकू से गोदा

Source : Agency

पाठको की राय