Thursday, October 22nd, 2026

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जा सकती है…..

भोपाल
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा पेश की गयी एक अल्ट्रामॉर्डन और कंफर्टेबल ट्रेन है जो लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जल्द शुरू होने वाली है। इसकी सौगात मध्यप्रदेश वासियों को भी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक पहली वंदे भारत स्लीपर का कॉमर्शियल रन आने वाले समय यानि दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर मुंबई से दिल्ली रूट पर चलाई जा सकती है। स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के 5 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे बोर्ड ने इसका रूट भी लगभग फाइनल कर लिया है।

कितना होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) पहले ही बता चुके है कि वंदे भारत स्लीपर का किराया देश में राजधानी एक्सप्रेस के किराए के बराबर होने वाला है। अर्थात् फर्स्ट एसी में लगभग 2100 रुपये , सेकंड एसी में लगभग 1695 रुपये, थर्ड एससी में लगभग 1270 रुपये किराया रहेगा।

एमपी से चल रही है ये वंदे भारत एक्सप्रेस
-रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामउद्दीन वंदे भारत ट्रेन (अप्रैल 2023 से शुरू) । इसमें 16 कोच हैं। 1128 सीटों वाली इस ट्रेन में 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं।

-हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (मार्च 2024 से)यह ट्रेन झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में रुकती है।


-रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए दो ट्रेनें (जून 2023 से शुरू)। नागपुर और रीवा तक एक्सटेंड किया गया।

 

#Vande Bharat sleeper train

Source : Agency

पाठको की राय