Saturday, October 24th, 2026

देश को मिले 118 सैन्य अधिकारी, बिहार-गया में ओटीए में पासिंग आउट परेड में उप सेना प्रमुख ने ली सलामी

गया.

गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड में 118 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक 120 जैंटलमैन कैडेट को शामिल होना था। लेकिन दो कैडेट्स किसी कारणवश से शामिल नहीं हो सके। शनिवार को गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड के बाद 118 जेंटलमैन कैडेट्स देश के सैन्य अफसर बने।

देश के अलग-अलग हिस्सों में यह सेना के अधिकारी के रूप में योगदान देंगे और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। शनिवार को आरटीए में शुरू हुई पासिंग आउट परेड की सलामी उपसेना प्रमुख ने ली। उप सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली और सफल जेंटलमैन कैडेट्स को ऑफिसर बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सैन्य ऑफिसर बनने वालों में देश के लगभग एक दर्जन से अधिक राज्यों के जेंटलमैन कैडेेट शामिल हुए। जिसमें बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं।

 

#Bihar-Gaya#118 military officers

Source : Agency

पाठको की राय