Tuesday, October 20th, 2026

मतगणना प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

शहडोल
भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा नियुक्त संसदीय क्षेत्र शहडोल हेतु मतगणना प्रेक्षक श्री कृत्यानंद रंजन एवं संसदीय क्षेत्र सीधी हेतु  नियुक्त मतगणना प्रेक्षक श्री रामचंद्र मलाकर ने आज लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री अरविंद शाह, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्री नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

 

#counting place

Source : Agency

पाठको की राय