Friday, October 23rd, 2026

कोरोना काल में चिकित्सकों का योगदान सराहनीय - सिंहदेव

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित आभार (फेलिसिटेशन) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में चिकित्सकों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए कठिन परिश्रम के साथ हजारों जीवन बचाने में योगदान दिया है। उन्होंने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कोरोना काल में उनकी सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

 

#Singhdev

Source : Agency

पाठको की राय