Tuesday, October 20th, 2026

रेक्षक ने मतदान तैयारियों का लिया जायजा

रीवा
स्थानीय निकाय के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सेवानिवृत्त आईएसए अधिकारी श्री आरआर गंगारेकर को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री गंगारेकर ने रीवा, रायपुर कर्चुलियान तथा गंगेव विकासखण्डों का भ्रमण कर मतदान तैयारियों का जायजा लिया। प्रेक्षक ने मतदान सामग्री प्राप्त करने वाले मतदान दलों से चर्चा की। उन्होंने रायपुर कर्चुलियान में मतदान दलों को निर्देश देते हुए कहा कि चेकलिस्ट के अनुसार पूरी सामग्री का मिलान कर लें।

मतदान के समय निष्पक्ष रहकर समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्र में केवल वैध प्रवेश पत्र धारी एवं मतदाता को ही प्रवेश दें। प्रेक्षक श्री गंगारेकर ने मतदाताओं से भी चुनाव प्रबंधों के संबंधों में जानकारी ली। प्रेक्षक ने मतदान के लिए किये गये प्रबंधों तथा सुरक्षा उपायों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय