Sunday, October 25th, 2026

सरकारी आवास में कांस्टेबल ने लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच

देहरादून
कंडोली स्थित पुलिस के सरकारी आवास में एक कांस्टेबल ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। एसएसआइ रायपुर आशीष रावत ने बताया कि सुरेश कंसवाल पुलिस मुख्यालय में आइजी दूरसंचार विमला गुंज्याल के चालक थे। सोमवार को वह ड्यूटी गए थे। रात को खाना खाकर वह सो गए। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश कंसवाल ने फांसी लगा दी है। वह पत्नी व बेटे के साथ सरकारी आवास में रह रहे थे। एसएसआइ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

#The constable

Source : Agency

पाठको की राय