Monday, October 19th, 2026

आरक्षक ने मांगी रिश्वत, एसपी ने किया Suspend

ग्वालियर
 मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी प्रदेश में रिश्वत का खुला खेल जारी है, ना तो सरकारी ऑफिसों में बैठे अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से चूक रहे हैं और ना ही पुलिस।  पुलिस तो बाकायदा अधिकार के साथ रिश्वत मांगती है और उसे या तो सीधे लेती या फिर एक निर्धारित जगह या व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए बोल देती है। ग्वालियर में एक ऐसा ही ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें रिश्वत का खेल उजागर हुआ है।  ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

ओवरलोडिंग और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सरकार ने दे रखें हैं, इसके लिए चैकिंग पॉइंट्स पर पुलिस तैनात रहती है लेकिन पुलिस कैसे माफिया और ओवरलोडिंग कर सरकार के राजस्व को चूना लगाने वालों से गठजोड़ करती है  इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो है।


बुधवार शाम को ग्वालियर में एक ऑडियो वायरल हुआ उसमें एक व्यक्ति किसी राकेश नामक व्यक्ति से बिलौआ क्रेशर मार्केट से गिट्टी भरकर निकलने वाले तीन डम्परों की एवज में 6 हजार रुपये देने की बात कर रहा है। बातचीत  दौरान तय हो जाता है कि गिट्टी से भरे तीन डम्परों को पास करने की एवज में 6 हजार रुपये रंगमहल होटल पर दे दिए जाएँ।


बताया जा रहा है कि ये ऑडियो सिरोल थाने के आरक्षक का है, आरक्षक का नाम राकेश मीणा बताया जा रहा है, ऑडियो वायरल होते ही ये एसपी अमित सांघी के पास के पास भी पहुंचा, उन्होंने सीएसपी को इसकी जाँच कराने के निर्देश दिए उनकी जाँच के बाद आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है साथ ही थाना प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है उनका जवाब आने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही तय होगी।

 

#Suspend

Source : Agency

पाठको की राय