Thursday, October 22nd, 2026

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखना कांग्रेस सरकार को भी रास आया

शिमला
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखने का जो आदेश जारी किया गया है, वह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी रास आ गया है। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार ने भी यह नियम बनाने का फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूपी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इसे पूरी मजबूती से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कल यूडी (शहरी विकास) और म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की बैठक की थी। उसमें यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, 'जितने भी स्ट्रीट वेंडर्स हैं जो सामान बेच रहे हैं, खासकर जो खाने-पीने का सामान बेच रहे हैं। कोई मोमोज बेच रहा है, कोई नूडल्स बेच रहा है। उस पर हमको दोनों तरीके से ऐक्शन लेना चाहिए, हाईजैनिक खाना बिकना चाहिए।’

विक्रमादित्य ने आगे कहा, 'बहुत सी चिंताएं लोगों ने व्यक्त की थी। इसको समझते हुए हमने, जिस तरह यूपी में भी रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए भी अनिवार्य किया गया है कि आपको नाम और आईडी लागू करना होगा। हमने भी इसे पूरी मजबूती से लागू करने का फैसला किया है। जो भी दुकान चला रहा है, रेहड़ी-फड़ी चला रहा है उसे आईडी लगाना होगा। ताकि आने वाले समय में कोई समस्या हो तो पारदर्शिता से कार्रवाई हो सके। स्ट्रीटवेडिंग कमिटी के माध्यम से आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। उस पर उनकी तस्वीर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत सभी जानकारी होगी। खासकर जो खाने-पीने के स्टॉल हैं उन पर इन्हें लागू किया जाए।'

 

#Congress minister Vikramaditya Singh

Source : Agency

पाठको की राय