Monday, October 19th, 2026

लिंक मार्ग के लिए आज समिति बैठक कर कॉलोनी व स्‍थान तय करेगी

मेरठ
बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए करीब 800 मीटर लंबे व 13 मीटर चौड़े लिंक मार्ग की मांग के लिए प्रत्यक्ष रूप से करीब 45 कालोनियों का संघर्ष नए पड़ाव पर आ रुका है। अभी तक कॉलोनी के बाहर आंदोलन कर रहे लोग अब जनप्रतिनिधियों तक सीधी अपनी बात पहुंचाने के लिए लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्यों के आवास पर धरने की शुरुआत इस रविवार से हो गई है। जिसमें इस बार धरना जिला सहकारी बैंक के पास नेहरू नगर रोड स्थित राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर के आवास जे बाहर धरना दिया गया। आगामी रविवार को किस जनप्रतिनिधि के आवास पर धरना दिया जाएगा, इसके निर्धारण के लिए आज आंदोलन की अगुवाई कर रही जन आंदोलन समिति के पदाधिकारी बैठक करेंगे। समिति के प्रचार प्रमुख गौरव चौधरी ने बताया कि आगामी आंदोलन लोकसभा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल या राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम का आवास पर होगा। बैठक में स्थान तय किया जाएगा साथ ही धरने में शामिल होने वाली कॉलोनी पर भी मंथन होगा।

 

 

#The committee

Source : Agency

पाठको की राय