Friday, October 23rd, 2026

माता के जयकारो से गूंज उठा नगर,ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में हजारों भक्तगण हुए शामिल

मजीठन माता  को  115मीटर की विशाल चुनरी की भेट
छतरपुर

बकस्वाहा के हरशंकरी हनूमान मंदिर से मजीठन  माता तक बिशाल चुनरी यात्रा निकाली गई नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलते हुए मजीठन माता के द्वार पहुँची पूजा अर्चना के बीच मातारानी को विशाल चुनरी भेट की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया आयोजको  द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई इस भव्य विशाल चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मलित हुए
  पूजा अर्चना के उपरांत बिशाल चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए लगभग दो  किलोमीटर का सफर तय करते हुए बकस्वाहा गांव स्थित मजीठन  माता मंदिर पहुंची जहां माता रानी को चुनरी भेंट की गई  
  महिलाओं-पुरुष, युवा सहित हर वर्ग के लोगो ने हिस्सा लिया मजीठन  माता को  115 मीटर लंबी चुनरी मां को भेंट की गई
 पुलिस बल यात्रा में आगे-पीछे चलकर सुरक्षा प्रदान करते रहे

 

Source : Agency

पाठको की राय