Monday, October 26th, 2026

रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष राधेश्याम विभार के नेतृत्व में आए उत्कल महासभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आगामी 20 जून को  राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में आमंत्रण हेतु उत्कल महासभा रायपुर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर  श्यामलाल कुलदीप, लक्ष्मण बघेल,  राजू दुर्गा, श्री अजय नन्द सहित उत्कल महासभा रायपुर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय