Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने ग्राम सीपत निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन का चखा स्वाद

मस्तूरी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में उनके घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी सब्जी एवं आमा की चटनी भी परोसा।

घर के मुखिया गुहाराम और उनकी पत्नी श्रीमती अनुसुइया ने मुख्यमंत्री को अपने घर पर भोजन करता पाकर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री सूर्यवंशी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट-कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को श्री सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में 9 सदस्य हैं। 4 बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा घर की खेती, किसानी का कार्य एवं बाकी 3 बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, श्री विजय केसरवानी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय