Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री ने लघु कृषक और श्रमिक अघनू कोसले के घर किया भोजन

रायपुर

लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विधानसभा के लाहोद पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां के लघु कृषक और श्रमिक श्री अघनू कोसले के घर भोजन किया। इस अवसर पर श्री कोसले के घरवालों ने मुख्यमंत्री का आरती एवं तिलक कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर लाल भाजी, पालक भाजी, कुसुम भाजी, सिल-बट्टे में पिसे हुए टमाटर की चटनी, नवलगोल- मटर और आलू-भाटा-रखिया बड़ी का स्वाद लिया। भोजन के उपरांत वे श्री कोसले के परिवार के सभी सदस्यों से मिले और उन्हें उपहार भी दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय