Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने धरती पूजा (खद्दी पर्व) की दी शुभकामनाएं

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समुदाय को धरती पूजा (खद्दी पर्व) की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आदिवासी समाज के लोग परंपरागत रूप से चैत पूर्णिमा के दिन खद्दी पर्व मनाते हैं।

खद्दी परब पर वे पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार धरती माता, साल वृृक्ष की पूजा-अर्चना करके प्रकृति को बचाने का संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रकृति से गहराई से जुड़े प्राचीन जनजाति समुदाय उसके वास्तविक संरक्षक हैं। राज्य सरकार उनका सामाजिक, आर्थिक विकास करने के साथ हर सम्भव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Source : Agency

पाठको की राय