Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

 

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

 

Source : Agency

पाठको की राय