Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में 04 व्यक्ति डूब गए, जिसमें 01 व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया तथा 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

 

#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय