Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं अन्नपूर्णा मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं अन्नपूर्णा मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।
      
मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा मन्दिर में दर्शन-पूजन के पश्चात विगत दिनों अन्नपूर्णा मन्दिर के महंत रामेश्वर पुरी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

#The Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय