Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री से बीज विकास निगम के अध्यक्ष ने की मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री को चालू खरीफ सीजन में खाद एवं बीज उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार विभिन्न खरीफ फसलों के उन्नत बीज तथा गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ फसलों की बोनी 97 फीसद हो चुकी है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार अब तक 9.28 लाख क्विंटल बीज तथा 12.40 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को लकड़ी का चरखा भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य को बीज उत्पादन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस  अवसर पर कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, सर्वश्री राकेश चन्द्रवंशी, दिवेश चन्द्राकर, सूर्यकांत तिवारी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय