Thursday, October 22nd, 2026

Ollie Robinson के निलंबन में अब ब्रिटिश सरकार का दखल

लंदन
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) को सजा मिली है. साल 2012-13 में किए गए नस्लीय ट्वीट की जांच लंबित रहने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया है.
ब्रिटिश PMO का दखल

अब इस मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के ऑफिस ने दखल दिया है. पीएम के प्रवक्ता ओलिवर डोडेन (Oliver Dowden) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ओली रोबिनसन के ट्वीट आपत्तिजनक और गलत थे, इसके साथ ही ये दशकों पुरानी बात है और उन्होंने किशोरावस्था में लिखे थे. वो किशोर अब युवा हो चुका है और सही कदम उठाते हुए उसने माफी भी मांग ली है. ईसीबी ने उसे सस्पेंड करते करके हद पार कर दी और इस मामले पर फिर से विचार करना चाहिए.


इन ट्वीट्स के बाद मचा बवाल

ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने 18 और 19 साल की उम्र में कई ट्वीट किए थे जिनको लेकर उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ये ट्वीट नस्लवाद और लिंगभेद से जुड़े थे. मैच के पहले दिन इन ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही, जिसके बाद रॉबिन्सन ने माफी मांगी थी. ईसीबी ने ससेक्स के इस गेंदबाज के बारे में कहा, 'रॉबिन्सन तुंरत ही इंग्लैंड की टीम को छोड़कर अपनी काउंटी में वापसी करेंगे.'

 

#Ollie Robinson

Source : Agency

पाठको की राय