ब्राह्मण समाज ने जलाया बघेल के पिता का पुतला, माफी नहीं मांगी तो उग्र होगा प्रदर्शन
रायपुर
उत्तरप्रदेश में चल रही बयानबाजी का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। इसी का असर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी करते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, जिसमें वे ब्राह्मणों को गंगा के पार भेजने की बात कर रहें है और ब्राह्मण विदेशी हैं परदेशी हैं कहते हुए नजर आ रहे है। इससे छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समाज नाराज हो गए और आज दोपहर को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का पुतला फूंका। वहीं डीडीनगर पुलिस ने बघेल के बयान को आपत्तिजनक मानते हुए मामला दर्ज किया है।
नंद कुमार पटेल के बयान का ब्राह्मण समाज लगातार विरोध कर रहा था लेकिन आज अचानक ही अग्रसेन चौक लाभांडी में नंद कुमार बघेल का पुतला दहन करने पहुंच गए और पुतला दहन करने के बाद उनका कहना था कि आप ब्राह्मणों को अपमानित कर रहे हैं इसका अधिकार आपको किसने दिया। भारत सभी का है यहां के नागरिक (भारतवासी) को आप अंग्रेजों से तुलना कर अपमानित कर रहे हैं। हम आपकी घोर निंदा करतें है और आपने ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी तो ये विरोध प्रदर्शन और उग्र होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ सर्व ब्राह्मण समाज की लिखित शिकायत पर डीडी राजधानी के डीडी नगर थाने में धारा 153-(ए) और 505-(1)(बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सांप्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराएं उनके खिलाफ लगाई हैं। थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ शिकायत की गई थी। मामले की जांच के बाद पाया गया कि नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

पाठको की राय