Sunday, October 25th, 2026

रक्षाबंधन पर पिता के साथ गंगा नहा रहा बालक डूबा

प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ में ही नवाबगंज के कोराली गांव के रहने वाले मिथलेश कुमार अपने भाई अमलेश राकेश और बेटे 13 वर्षीय ऋषि कुमार के साथ गंगा स्नान करने कोटरा बहादुरगंज घाट गए थे। गंगा स्नान के बाद मिथलेश अपने भाइयों व ऋषि के साथ बाहर निकल आए। इधर सभी लोग कपड़े पहन रहे थे कि तभी अचानक ऋषि दोबारा गंगा में स्नान करने चला गया। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया।

गहरे पानी में वह डूबने-उतराने लगा। जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे बचाने के लिए पानी में उतरे लेकिन तब तक वह डूब गया था। ऋषि को बेहोशी की हालत में गंगा से खींचकर बाहर लाने के बाद इलाज के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋषि कक्षा 5 का छात्र था। वह इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। रक्षाबंधन के अवसर पर घर में उत्साह का माहौल था लेकिन इस अनहोनी ने सबको गहरा सदमा दे दिया है।

 

#The boy

Source : Agency

पाठको की राय