Thursday, October 22nd, 2026

CM योगी के जन्मदिन पर आज 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' पुस्तक का होगा विमोचन

लखनऊ
  आज यानी 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। सीएम के 51वें जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' का सोमवार को विमोचन किया जाएगा। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। वहीं, आज सीएम योगी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया और गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि, आज सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन पर आधारित 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' शीर्षक की यह ग्राफिक नॉवेल 20 जिलों के 51 स्कूलों में 5000 बच्चों की उपस्थिति में रिलीज की जा रही है। यह ग्राफिक नॉवेल बच्चों और युवाओं को प्रेरणा देने वाली है। इस पुस्तक में सीएम योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा की दर्शाया गया है। इस कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। पहली बार ऐसा होगा कि किसी किताब को इतने लोग एक साथ लॉन्च करेंगे। यह एक रिकॉर्ड बनेगा और इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (Asia Book of Records) में भी दर्ज किया जा सकता है।    

 

 

#CM योगी

Source : Agency

पाठको की राय