Monday, October 26th, 2026

नदी पार करते समय पलटी नाव, पांच ने तैरकर बचाई जान, 2 लाख का किराना समान बहा

कांकेर

छोटेबैठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रवाहित कोटरी नदी पुलविहीन होने के कारण शुक्रवार को पांच लोग नाव से नदी पार रहे थे अचानक ही तेज बहाव में नाव पलट गया और जैसे-तैसे सभी लोगों ने अपनी जान बचाई। लेकिन इस नाव में एक व्यापारी दो लाख रुपये का किराना सामान लेकर बैठा था जो बह गया।

नदी पार करते वक्त बीच में जलस्तर बढ?े के चलते नाव अनियंत्रित हो गई और नांव पलट गई। जिससे नाव में सवार पांचों लोग नदी में कूद गए और अपनी जान बचाई। लोगों ने नाव से कूदकर अपनी जान जरूर बचा ली, लेकिन नाव में सवार व्यापारी द्वारा लदे दो लाख रुपये का किराना सामान बह गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय