Wednesday, October 21st, 2026

आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई

जल, जंगल और जमीन के लिए संघर्ष करनेवाले योध्दा थे बिरसा मुंडा जी - डा. मोहनलाल पाटील
भोपाल

स्वतंत्रता सग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आम्बेडकर) के कार्यालय तुलसीनगर, भोपाल में पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में पार्टी के श्री प्रकाश सोनवने, रामदास घोसले, कुवरलाल रामटेके, प्रकाश रणवीर, धनराज शेन्डे, सतिश सोमकुवर, मनोहर तागडे, अशोक वासनिक, उमेश नारनवरे, राहुल मेश्राम, आदि लोग उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर डा मोहनलाल पाटील ने यह संदेश दिया की अंग्रेजो से जल, जंगल और जमीन के संघर्ष करनवाले महानायक भगवान बिरसा मुंडा को मै शत शत नमन करता हु । वे हमारे प्रेरणा स्थान है।

 

Source : Agency

पाठको की राय