Thursday, October 22nd, 2026

बार बालाओं के छठपूजा में जमकर लगाए ठुमके, नवनिर्वाचित मुखिया ने जीत की खुशी में कराया आयोजन

पकरीबरावां
छठ पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है कि नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की कोनंदपुर पंचायत के उसरी गांव में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बार बालाओं के साथ लोगों ने भी ठुमके लगाए। यह भी चर्चा है कि पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया ने जीत की खुशी में यह कार्यक्रम कराया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इससे पूर्व में भी पकरीबरावां प्रखंड के दो विभिन्न पंचायतों में इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था। बाद में पुलिस ने छानबीन के बाद संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इधर, पंचायत के मुखिया ने बताया कि उनका नाम एक साजिश के तहत लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में हरेक साल भक्ति कार्यक्रम कराया जाता है। इस बार भी भक्ति कार्यक्रम हुआ है। किसी तरह की अश्लीलता का प्रदर्शन नहीं हुआ है। उनके अनुसार इस कार्यक्रम में उनका कोई लेना-देना नहीं है। इधर, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

 

#The bar girls

Source : Agency

पाठको की राय