Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.26 प्रतिशत

रायपुर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 5 अगस्त को 0.26 प्रतिशत रही है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 44 हजार 399 सैंपलों की जांच में 114 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे पहुंच गई है। विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.75 प्रतिशत है। प्रदेश के तीन जिलों बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 5 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

 

#average

Source : Agency

पाठको की राय