Tuesday, October 20th, 2026

प्रियंका गांधी जो घोषणाएं कर रहीं हैं, उनको कांग्रेस शासित राज्यों में तो लागू करवा दे -नरोत्तम मिश्रा

भोपाल
  उत्तरप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रियंका गांधी लगातार सभाएं कर भाजपा (BJP) की सरकार को निशाने पर ले रही हैं। प्रियंका गांधी भाषणों में जनता से वादे भी कर रही हैं, घोषणाएं कर रही हैं।  प्रियंका गांधी की घोषणाओं पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी चुनावी मंच से जो घोषणाएं कर रहीं हैं, उनको पहले कांग्रेस शासित राज्यों में तो लागू करवा कर दिखाएं। वैसे भी प्रियंका जी को अच्छी तरह पता हैं कि उत्तरप्रदेश में उनकी सरकार तो बनने वाली नहीं है इसलिए घोषणा पर घोषणा कर रहीं हैं।


डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि त्रिपुरा हिंसा मामले को लेकर उज्जैन में पीएफआई द्वारा दिए गए ज्ञापन में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर्ड  किया गया।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करते हैं वे पीएफआई से बहुत प्रभावित रहते हैं।

 

#प्रियंका गांधी जो

Source : Agency

पाठको की राय