Wednesday, October 21st, 2026

पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास दुर्घटना में मृत छात्रा के पिता को मिली छात्र सुरक्षा बीमा की राशि

महासमुंद
महासमुंद जिÞले के पटेवा प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में हुई दुर्घटना में मृतक छात्रा किरण दीवान के पिता मनहरण दीवान को छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत मंगलवार को एक लाख की बीमा राशि प्रदाय की गयी। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार खीरसागर बघेल ने आरटीजीएस के माध्यम सौंपी। मालूम हो कि छात्रावास में हुई दुर्घटना में छात्रा की दु:खद मृत्यु  26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडे उतारते समय करंट लगने से हुई थी। उनके परिवार को छात्र बीमा क्षतिपूर्ति के रूप में यह राशि प्रदाय की गई है। कलेक्टर ने उसी दिन छात्रावास की  अधीक्षिका को तुरंत कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय