Tuesday, October 20th, 2026

जिले की अमरपुर चौकी पुलिस छह नाबालिग बालिकाओं को एनजीओ की मदद दिल्ली से वापस डिंडौरी लेकर आई

डिंडौरी
जिले की अमरपुर चौकी पुलिस छह नाबालिग बालिकाओं को एनजीओ की मदद दिल्ली से वापस डिंडौरी लेकर आई। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पुलिस बालिकाओं को ले जाने वालों की पतासाजी में जुट गई है।

9 सितंबर को मिली थी शिकायत
एएसपी ने बताया कि पुलिस को नौ सितंबर को नाबालिग बालिकाओं के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। टीम गठित कर मामले जांच शुरू करने पर नाबालिग बालिकाओं की लोकेशन दिल्ली में मिली। एक बालिका दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद टीम को अन्य पांच नाबालिग बालिकाओं के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें भी दस्तयाब किया गया। एक नाबालिग बालिका मंडला जिले की बताई गई है।

एनजीओ की सहायता से छूटीं
बताया गया कि जिले में कार्य कर रहे एनजीओ जन साहस की सहायता से पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। यहां पर पांच अन्य नाबालिग दूसरे के घरों में काम करती हुई पाई गईं। अमरपुर पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से सभी नाबालिग बालिकाओं डिंडौरी लेकर आई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग दिल्ली कैसे और किसके साथ पहुंचीं थी। टीम में चौकी प्रभारी अतुल हरदहा, प्रधान आरक्षक हेमंत सार्वे, आरक्षक उमेश मार्को, जन साहस एनजीओ से महेश सुरेश्वर शामिल रहे। बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

#Six girls from Dindori used

Source : Agency

पाठको की राय