Saturday, October 24th, 2026

इश्क मा रिस्क हे के कलाकर पहुंचे प्रमोशन में

कसडोल
छत्तीसगढ़ की पारिवारिक फिल्म इश्क मा रिस्क हे प्रदेश के कई प्रमुख सिनेमाघरों में इन दिनों चल रही है। जिन्हें दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दे कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फिल्म के लीड एक्टर मन कुरैशी और लीड एक्टर्स अनुकृति चौहान बालाजी सिनेमा कसडोल पहुँचे थे। जहाँ दर्शक अपने बीच फिल्म इश्क मा रिस्क हे के लीड एक्ट्रेस को पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

इस दौरान मन कुरैशी और अनुकृति चौहान सर्वप्रथम नगर के बालाजी सिनेमा पहुँचकर दर्शकों से फिल्म के बारे जाना इसके बाद मीडिया को बताया कि वो 5 वर्षो बाद कसडोल पहुँचे है और कसडोल के दर्शकों का खासा उत्साह और प्यार मिल रहा है। कुरैशी ने उनकी पारिवारिक फिल्म को देखने का आग्रह किया है। इधर फिल्म की लीड एक्टर्स अनुकृति चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता उनके फिल्म को बहुत प्यार दे रहे है। जिससे उनकी फिल्म का क्रेज बढ़ रहा है। फिल्म प्रमोशन के दौरान बालाजी सिनेमा के संचालक बलराम साहू सहित कई फिल्मी जगत के डायरेक्टर मौजूद रहे।

 

#Ishq Ma Risk

Source : Agency

पाठको की राय