Monday, October 26th, 2026

गले में तख्ती लटकाकर थाने में सरेंडर करने पहुंचा लूट का आरोपी

   बदायूं
   

यूपी में बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा में 5 अप्रैल को गल्ला व्यापारी के साथ हुई 5 लाख रुपये की लूट का एक आरोपी मंगलवार को गले में तख्ती डाल कर थाने पहुंचा. गले में पड़ी तख्ती पर लिखा था कि मुझे गोली मत मारो. सरेंडर करने आए लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर पर 5 अप्रैल को गल्ला व्यवसाई से दिनदहाड़े साढ़े 5 लाख की लूट हुई थी. इस लूट के खुलासे में 8 मई को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश कमर को पकड़ा था. जिसने गल्ला व्यापारी से हुई लूट को कुबूल किया. कमर के साथ एक अन्य बदमाश भी था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था. यह बदमाश फुरकान गांव कन्हई नगला का रहने वाला है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार मंगलवार को फुरकान अपने गले में तख्ती डाल कर थाना फैजगंज बेहटा पहुंचा. उसकी तख्ती पर लिखा था, 'मैं सदुआ उर्फ फुरकान पुत्र जमा खां निवासी कन्हई नगला थाना कुढ़ फतेहगढ़ जनपद संभल का निवासी हूं. मैं थाना फैजगंज बेहटा के गल्ला दुकान दार से हुई लूट में शामिल था. मैं पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर हो रहा हूं, मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी.'

सरेंडर करने आए आरोपी सदुआ के पास 25 हजार रुपये भी थे. उसने पुलिस को बताया कि यह रुपये लूट के रुपयों में से ही बचे हुए हैं.

एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में काफी संख्या में मुकदमें दर्ज हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उम्मीद है जल्द ही बदमाश अन्य घटनाओं का भी खुलासा करेगा.Live TV

 

#सरेंडर करने पहुंचा

Source : Agency

पाठको की राय