Saturday, October 24th, 2026

अरावली पहाड़ियों के बीहड़ में छिपे थे नूंह हिंसा के आरोपी, वीडियो वायरल होने के बाद फरार

अरावली  

नूंह हिंसा में शामिल कई आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां दूसरे प्रदेश या शहर भाग गए हैं। पहले वह अरावली के बीहड़ में छिपे थे। उनके छिपे होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सर्च अभियान शुरू किया था। इससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पहाड़ी से भी फायरिंग की गई थी। जानकारी के अनुसार नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों के कई रिश्तेदार फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, भिवानी, रेवाड़ी समेत राजस्थान के भरतपुर, अलवर, यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बिजनौर आदि क्षेत्रों में रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि हिंसा के आरोपी इन्ही क्षेत्रों में भागे होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी सूची राजस्थान,यूपी समेत दिल्ली एनसीआर की पुलिस से साझा की जाएगी, जिससे उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सके। बता दें कि 31 जुलाई को भड़की नूंह हिंसा में शामिल कई उपद्रवी अरावली की पहाड़ी में छिप गए। बाद में फरार हो गए।

 

 

#नूंह हिंसा

Source : Agency

पाठको की राय