Tuesday, October 20th, 2026

1 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपित एसआइटी ने पकड़ा

इंदौर
विशेष जांच दल ने आरोपित मोहम्मद माज को श्रीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन महीने पूर्व क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया लेकिन धक्का देकर भाग गया था।

एसपी(पूर्वी) आशुतोष बागरी के मुताबिक पिछले वर्ष जुलाई में अंजली अपार्टमेंट एमआइजी कॉलोनी निवासी यशवंत पुत्र ओंकारसिंह यादव की शिकायत पर आरोपित मोहम्मद माज पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी दोलतगंज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। यशवंत ने पुलिस को बताया आरोपित पूर्व में एलआईजी चौराहा स्थित लाइफ लाइन अस्पताल का संचालन करता था।

उसने वर्ष 2010 में पिपल्या कुमार स्थित जमीन का 1 करोड़ 27 लाख रुपये में सौदा किया था। आरोपित ने 1 करोेड़ रुपये तो दो किस्तों में ले लिए और शेष 27 लाख 18 माह में प्राप्त कर शर्तों को पूरा करने का अनुबंध किया। आरोपित ने तय समय में न तो रजिस्ट्री की और ही शेष 27 लाख रुपये लिए। कोर्ट में केस दायर करने पर आरोपित ने 50-50 लाख रुपये के दो चेक दिए जो अनादरित हो गए।

थाना में शिकायत करने पर पुुलिस ने आरोपित के खिलाफ जांच की और केस दर्ज कर छापा मारा। खबर मिलते ही मोहम्मद माज फरार हो गया। तीन महीने पूर्व क्राइम ब्रांच के एसआइ से उसका सामना हो गया लेकिन वह धक्कामुक्की कर फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर एसआइटी प्रभारी देवेंद्र मरकाम,एसआइ गुलाबसिंह रावत की टीम ने आरोपित को श्रीनगर क्षेत्र से पकड़ लिया।

 

#The accused

Source : Agency

पाठको की राय