Wednesday, October 21st, 2026

आसिफ और पोलार्ड की बदौलत न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने पहली बार जीता अबू धाबी टी10 का खिताब

अबू धाबी.
आसिफ अली (नाबाद 48) और कप्तान कीरन पोलार्ड (नाबाद 22) के बीच हुई 56 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने शनिवार रात यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से हराकर पहली बार अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बनाकर चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। 38 के कुल योग पर निरोशन डिकवेला का विकेट गिरने के बाद आसिफ और पोलार्ड ने स्ट्राइकर्स को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और मैच जिताकर ही पवेलियन लौटे।

इससे पहले, टास हाकर पहले बैटिंग करते हुए डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने आंद्रे रसे (नाबाद 30) और डेविड वीज (नाबाद 20) की उम्दा बैटिंग की बदौलत 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए। रसेल ने अपनी 18 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि वीज ने 11 गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 17 गेंदों पर 34 रन जोड़े। डेक्कन ग्लेडिएटर्स के लिए टाम कोहलर कैडमोर ने 13 जबकि कप्तान निकोलस पूरन ने 15 रन जोड़े। फेबियन एलन (1) दहाई तक नहीं पहुंच सके। न्यूयार्क स्ट्राइकर्स की ओर से सुनील नरेन ने 6 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद जुवादुल्लाह, जार्ज स्क्रीमशा और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में खेलते हुए न्यूयार्क स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवरों में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 7 रन पर दो विकेट (रहमदुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद वसीम) का विकेट गिरने के बाद आसिफ और कप्तान कीरन पोलार्ड के अलावा निरोशन डिकवाला (14) ने अहम योगदान दिया। आसिफ ने अपनी 25 गेंदों की पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए जबकि कप्तान पोलार्ड ने 13 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाया। ग्लेडिएटर्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट, नुवान तुषारा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

 

#New York Strikers

Source : Agency

पाठको की राय