Sunday, October 25th, 2026

आतंकियों ने पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी और पत्नी को गोली से उड़ाया, बेटी घायल

 जम्मू 
जम्मू के एयफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से विस्फोट के बाद कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि हमले में उनकी बेटी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एसपीओ और उसकी पत्नी राजा बेगम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी रफिया को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है। इससे पहले जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में हुए दो धमाके से वायुसेना के दो जवान घायल हो गए थे। पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जबकि दूसरा उसके छह मिनट बाद हुआ था। 

 

#आतंकियों

Source : Agency

पाठको की राय