Friday, October 23rd, 2026

आतंकियों ने बदली अपनी रणनीति, इन्हें पकड़कर तरीके को समझना होगा : गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पुलिस और एजेंसियों को समझना होगा कि लोगों की हत्याएं किस तरीके से की जा रही हैं। आजाद ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के दौरान आतंकियों ने आतंकवाद फैलाने और लोगों को मारने के लिए अलग रणनीति अपनाई है।

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस व अन्य एजेंसियां इसे नहीं समझती, इस पर काबू पाना मुश्किल होगा। एक-दो आतंकियों को पकड़कर इनके तरीके को समझना होगा। इन्हें पकड़ना होगा ताकि सुरक्षाबलों को कोई समाधान मिल सके। ये जल्द किया जाना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आम नागरिकों की हत्या हुई है। खास तौर पर बाहर से कश्मीर में काम करने आए लोगों को निशाना बनाया गया है। दहशत के चलते अब ऐसे लोग कश्मीर छोड़कर जा रहे हैं।

 

#Terrorists

Source : Agency

पाठको की राय