Tuesday, October 20th, 2026

आज तुर्किए पर आतंकी हमला, कई लोगो की मोत, 20 से अधिक लोग घायल

अंकारा
बुधवार को तुर्किए पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS को निशाना बनाया। आतंकी हमले और गोलीबारी में तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

तुर्किए के आंतरिक मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को तुर्किए की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए या घायल हो गए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन हो सकता है। कुर्दिश उग्रवादियों, इस्लामिक स्टेट समूह और वामपंथी चरमपंथियों ने पहले भी देश में हमले किए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय