Tuesday, October 20th, 2026

कबीरधाम में गजराज का आतंक: कई घरों को नुकसान: रात में ही घर छोड़ भागे लोग

कबीरधाम.

जिले में एक बार फिर से गजराज पहुंच गए। सोमवार-मंगलवार की रात 12.30 बजे पंडरिया ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 से 6 घरों को नुकसान पहुंचाया। गांव में हाथी की एंट्री होने के बाद लोगों को रात के समय गांव छोड़ना पड़ा।
लेकिन जैसी सुबह हुई तो मंगलवार को गांव वापस आए। तब तक कई घर में नुकसान हुआ था।

राहत की बात है कि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के दल में कुल 6 हाथी थे। ये एमपी-सीजी बॉर्डर में एक्टिव है। पिछले एक सप्ताह से अचानकमार अभयारण से हाथियों ने एमपी के करंजिया से प्रवेश करते हुए छत्तीसगढ़ के गांव में प्रवेश किया है। बीते 11 नवंबर को सीजी के ग्राम भेल्की में देखा गया था। अब इसके बाद बढ़ते हुए 21 नवंबर की नरसिंहपुर तक पहुंच गए हैं। वर्तमान में हाथी गन्ना के खेत में घुस गए है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है।

 

#Elephants created chaos

Source : Agency

पाठको की राय