Monday, October 26th, 2026

ममेरे भाई से फोन पर बात करने पर खौफनाक सजा, अनगिनत घूसे, लात और लाठियां बरसाईं, बाल पकड़ घसीटा

भोपाल
मध्य प्रदेश के धार जिले में आदिवासी समुदाय की दो बहनों को मामा के बेटे से फोन पर बात करने की खौफनाक सजा दी गई। परिजनों ने लड़कियों को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया तो पुलिस ने केस दर्ज करके 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लड़कियों को बुरी तरह पीट रहे हैं। कोई बाल पकड़कर घसीटता है तो कोई लाठियां बरसता है। कोई लात घूसों से बुरी तरह पीट रहा है। चीखती हुई लड़कियां दया की भीख मांगती है, लेकिन किसी को तरस नहीं आता है। बताया जा रहा है कि घटना 22 जून को पीपालवा गांव में हुई। 25 जून को यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई शुरू हुई। 20 और 19 साल की लड़कियां पहले तो बेहद डरी हुई थीं, लेकिन पुलिस की ओर से भरोसा दिए जाने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय