Monday, October 26th, 2026

कानपुर हिंसा पर तनाव बरकरार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, मास्टर माइंड गिरफ्तार

कानपुर
कानपुर में शुक्रवार को नमाज के बाद दुकानें बंद कराने निकली भीड़ और इसका विरोध करने वालों के बीच हुए टकराव के बाद शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। गिरफ्तारियों के बाद तनाव बरकरार है। चौराहों और मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस घटना के मास्टमाइंड जफर की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है। दरअसल शुक्रवार को घटना के बाद से ही तनाव पूर्ण हालात बने हैं। शनिवार सुबह मुख्य घटनास्थल नई सड़क पर कुछ दुकानें दोपहर बाद खुल सकीं।

चमड़ा मंडी रेडीमेड बाजार पूरी तरह खुल गया। तलाक महल, चमनगंज और बेकनगंज में आंशिक रूप से दुकानें खुलीं हैं। मुख्य मार्गों पर बीच-बीच भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने गिरफ्तारी के भय से दुकानें नहीं खुली हैं। पुलिस रूट मार्च भी कर रही है। इस बीच घटना के मास्टरमाइंड माने जा रहे  जफर हाशमी की लखनऊ से गिरफ्तारी को लेकर चल रही चर्चाओं को देखते हुए चमनगंज में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। हयात के संगठन के साथ सहयोगी संगठनों के मुखिया भी भूमिगत हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला
कानपुर के बेकनगंज में नई सड़क पर शुक्रवार को नमाज के बाद बाजार बंद कराने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस हिंसा के मामले में अबतक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जबकि 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने नई सड़क में अघोषित कर्फ्यू लगाते हुए 35 उपद्रवियों को धर दबोचा। अब तक 40 लोगों को नामजद करते हुए 1000 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात तक भारी संख्या में पुलिस-पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ मार्च करता रहा। अब तक 40 उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है। इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा।   

 

 

#Kanpur violence#police force

Source : Agency

पाठको की राय