Monday, October 19th, 2026

आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो समुदाय में तनाव

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली के एक गांव में विवादित भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दलित और पाल समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों समुदायों के बीच झड़प के बाद जिले के प्राधिकारियों ने विवादित स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने को मंजूरी नहीं दी। क्षेत्राधिकारी आर के सिंह के अनुसार, एहतियात के तौर पर जसोला गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए अधिकारियों से अनुमति नहीं ली गई थी।

 

#Tension

Source : Agency

पाठको की राय