Tuesday, October 20th, 2026

अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम जूनामंडला में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन

मंडला
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल को गति प्रदान की।उपस्थित जनों को अपने संबोधन में मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित कर माँ नर्मदा से सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की तथा जनता जनता को प्रणाम करते हुए ग्राम जूनामंडला में सफल  क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का प्रथम वर्ष है,जिसमे आसपास की ग्रामों की 32 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

इस हेतु आयोजन समिति को बधाई प्रेषित की। समापन अवसर पर  सभी खिलाड़ियों को अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और खेल भावना से खेलने के लिए कहा। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक  रहता है,जो कि व्यक्तित्व सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। नशामुक्त समाज,शिक्षित समाज के लिए सभी को साथ आकर परस्पर समरसता के साथ समाज के लिए कार्य करने की बात कही। उपस्थित जनों से परंपरागत भारतीय खेलों को बढ़ावा देने,महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ नारी शक्ति भी खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने स्वयं, परिवार,समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
पं• शैलेश मिश्रा सदस्य जिला पंचायत जिला अध्यक्ष सक्षम मण्डला

 

 

Source : Agency

पाठको की राय