127 ग्रुप की शराब दुकानों के लिए फिर बुलाए टेंडर
भोपाल। नवीनीकरण का विकल्प चुनने और पहले टेंडर में बिकने से शेष रह गई 127 समूहो की शराब दुकानों के टेंडर आबकारी विभाग ने फिर जारी किए हैं। इनमें कल तक टेंडर भरने का आखिरी मौका है। प्रदेश में कुल 413 समूह बनाकर शराब दुकानें आवंटित की जा रही हैं। नवीनीकरण से शेष रह गई दुकानों के लिए 25 मई तक टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद भी 127 समूह की दुकानें बिकने से शेष रह गई हैं। देवास में नए सिरे से छोटे और समूह बनाए गए हैं 27 नए समूह बनाए गए हैं। कुछ अन्य स्थानों पर भी समूह की संख्या बढ़ाई गई है। इस तरह अब छोटे-छोटे समूहों में कुल 127 समूह बनाकर इनकी शराब दुकानों के ठेके देने के लिए प्रस्ताव 28 मई तक बुलाए गए हैं। दूसरे टेंडर में भी यदि पर्याप्त संख्या में शराब दुकानों के संचालक ठेकेदार रुचि नहीं दिखाते हैं तो तीसरी बार भी टेंडर जारी किया जाएगा।

पाठको की राय