पंडरी बस स्टैंड में शुरू हुआ अस्थायी कोरोना की जांच केंद्र
रायपुर
यातायात विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर रायपुर नगर निगम की जोन क्रमांक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंडरी बस स्टैंड में आज से अस्थायी कोरोना जांच केंद्र शुरू किया है जहां पर पहले ही दिन दोपहर तक 10 लोगों ने अपना कोविड टेस्ट करवाया।
जोन क्रमांक 2 के कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यातायात पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर जोन क्रमांक दो की टीम ने टेंट और कुर्सियों का इंतजाम कर पंडरी बस स्टैंड में आज से अस्थायी कोरोना जांच केंद्र सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया और पहले ही दिन दोपह तक 10 लोग कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचे भी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बकायदा उनका कोरोना टेस्ट किया और आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी देने की सलाह दी ताकि वे भी अपना कोरोना टेस्ट जल्द से जल्द करवा सकें। अस्थायी कोरोना जांच केंद्र में बकायदा जोन दो की टीम ने उप अभियंता सोहन गुप्ता को देखरेख के लिए नियुक्त भी किया गया हैं।

पाठको की राय