Monday, October 19th, 2026

आम की मिठास बढ़ाने लगाए आइसक्रीम का तड़का

गर्मी आते ही आम का फल खाने का मजा ही अलग होता है, चाहे वो ठंडी-ठंडी मैंगो स्‍मूदी हो या फिर आइसक्रीम। जिसमें मैंगो फ्लेवर मिल जाए उसे खाने का मजा ही अलग होता है। वैसे अगर आप चाहे तो बाजार की बजाय घर में आम को दूध और क्रीम के साथ ब्लेंड करके जमाकर इसे आइसक्रीम को तैयार कर सकती हैं। इसे आप कभी भी खा सकते हैं, और गेस्‍ट आने पर उन्‍हें भी डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री
1 कप दूध3 कप क्रीम1 कप आम , प्यूरी1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर1 टेबल स्पून वनीला1 कप चीनी

मैंगो आइसक्रीम बनाने की वि​धि
1.कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें।
2.बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें उबाल आने दें।3.जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दें, धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
4.इसमें मैंगो प्यूरी, टुकड़े, क्रीम और वनीला डालें। इसे अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डालें।
5.पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।
6.ढक्कन ​टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए, बर्फ की परत न आने दे। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें।
7.वैकल्पिक रूप से आइसक्रीम को आप आइसक्रीम मशीन में जमा सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय