Saturday, October 24th, 2026

Weather Today: आज और कल बढ़ेगा टेंपरेचर, फिर बारिश के आसार


भोपाल

शहर के मौसम का मिजाज फिर गर्म होने लगा है। धूप-छांव के साथ शहर का टेंपरेचर भी बढ़ रहा है। लोगों ने गर्मी से राहत के लिए कूलर चालू कर लिए हैं, क्योंकि दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। आज रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।

शनिवार के न्यूनतम तापमान से तुलना में यह 2 डिग्री अधिक रहा है। कुछ ऐसा ही हाल दिन के तापमान का भी है। शुक्रवार को दिन का पारा 32 डिग्री था, जो शनिवार को 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसमें 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार आज और कल यानी दो दिन टेंपरेचर बढ़ेंगा। इसके बाद 9 मई से मौसम फिर करवट ले सकता है।

इस दौरान शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले चौबीस घंटों के दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। धूप-छांव की वजह से तापमान बढ़ेगा। कल रात को रतलाम और उज्जैन में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 7 से 9 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोचा उठेगा। इससे अगले 4 दिन मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी का पूवार्नुमान है।

 

#Weather Today

Source : Agency

पाठको की राय